नेपाल – राम सहाय प्रसाद यादव होंगे नेपाल के नये उपराष्ट्रपति

0
16

नेपाल –  आज नेपाल ने अपना उपराष्ट्रपति चुन लिया है और वो है राम सहाय प्रसाद यादव .वह मधेसी नेता हैं। रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति हैं। नेपाल में उपराष्ट्रपति पद के लिए जनता समाज पार्टी से रामसहाय प्रसाद यादव, सीपीएन-यूएमएल से अष्ट लक्ष्मी शाक्य, जनमत पार्टी से प्रमिला यादव और ममता झा रेस में शामिल थीं। पर रामसहाय प्रसाद यादव ने सभी को पीछे छोड़कर एक नया इतिहास रच दिया। नेपाल की राष्ट्रपति व् उपराष्ट्रपति चुनने की अलग प्रणाली है जो इस प्रकार है नेपाल में राष्ट्रपति की तरह, उपराष्ट्रपति का चुनाव भी एक भारित मतदान प्रणाली के आधार पर होता है। जिसमें एक निर्वाचक मंडल होता है। जिसमें संघीय संसद प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य शामिल होते हैं,  उपराष्ट्रप्ति बनने के लिए  कम से कम 26,315 मत प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। नेपाल में 2008 में संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को अपनाने के बाद से यह तीसरा उपराष्ट्रपति चुनाव था। जिसमे राम सहाय ने जीत हासिल की ..